'मनीकंट्रोल' वेबसाइट ने एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया है कि सोने और चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट अमेरिकी डॉलर की मजबूती, अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि की बढ़ती उम्मीदों के कारण आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, टेक्नोलॉजी शेयरों में हालिया गिरावट ने कीमती धातुओं पर दबाव और बढ़ा दिया है।