क्यों अटल सेतु से महिला के कूदने की कोशिश वाले वीडियो को हटाने की अपील कर रहे हैं एक्सपर्ट?
मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स, मुंबई पुलिस से अटल सेतु से महिला के कूदने की कोशिश वाला वीडियो हटाने की अपील कर रहे हैं। मनोचिकित्सक सौमित्र ने कहा कि पुल खुदकुशी की कोशिश का हॉटस्पॉट बन सकता है। मनोचिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने कहा, "जिन्हें पहले से खुदकुशी के खयाल आते हैं, बार-बार ऐसा कंटेंट देखने से...उनके आत्महत्या करना का खतरा बढ़ेगा।"