क्यों अन्नपूर्णा को कहा जाता है दुनिया का सबसे जानलेवा पर्वत?
नेपाल स्थित अन्नपूर्णा पर्वत को दुनिया का सबसे जानलेवा और कठिन चढ़ाई वाला पर्वत कहा जाता है। पर्वतारोही अनुराग मालू ने एक पॉडकास्ट में बताया, "अन्नपूर्णा चढ़ने वाले 3 लोगों में से 1 कभी लौटता नहीं है...यह पर्वत लोगों की जान लेने के लिए जाना जाता है।" अन्नपूर्णा की जलवायु बहुत ही अप्रत्याशित है और यहां तेज़ हवाएं चलती हैं।