क्यों अपना कारोबार बंद कर रहे हैं कई भारतीय स्टॉक गेमिंग ऐप्स?
सेबी द्वारा एक्सचेंजों पर थर्ड पार्टीज़ के साथ शेयर की रीयल टाइम कीमतें साझा करने पर रोक लगाए जाने के बाद स्टॉक गेमिंग से जुड़े कई स्टार्टअप्स बंद हो रहे हैं। सेबी ने शेयर बाज़ार में खुदरा निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के मद्देनज़र यह कदम उठाते हुए ऐप्स को ट्रेनिंग के लिए पुराना डेटा इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।