क्यों अभी राज्यसभा सांसद नहीं बन सकती हैं विनेश फोगाट?
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के लिए राज्यसभा सीट की मांग के बीच नियमों के अनुसार वह राज्यसभा सांसद बनने की पात्र नहीं हैं। दरअसल, राज्यसभा सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष है और फोगाट 25 अगस्त को 30 वर्ष की होंगी। राज्यसभा चुनाव 3 सितंबर को होंगे और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है।