क्यों अमेरिका में कोई भी 2 से अधिक बार नहीं बन सकता है राष्ट्रपति?
अमेरिका में कोई भी राष्ट्रपति 2 से अधिक बार राष्ट्रपति पद पर काबिज़ नहीं रह सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपतियों पर यह औपचारिकता लागू करने के लिए 27 फरवरी 1951 को अमेरिकी संविधान में 22वां संशोधन किया गया था। मंदी और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रैंकलिन डी रूज़वेल्ट 4 कार्यकाल तक (1932-1945) सेवा देने वाले एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति थे।