क्यों अमेरिका में मरने के बाद खुद को फ्रीज़ करा रहे हैं कई अमीर?
अमेरिका में कई अरबपति भविष्य में फिर से जीवित होने की उम्मीद में मौत के बाद खुद को फ्रीज़ करा रहे हैं और इस प्रथा को क्रायोप्रिज़र्वेशन कहा जाता है। अमेरिका के एल्कोर लाइफ एक्सटेंशन फाउंडेशन का कहना है कि उसने 230 लोगों को फ्रीज़ कर दिया है। पूरे शरीर के क्रायोप्रिज़र्वेशन की लागत $2,20,000 (लगभग ₹1.8 करोड़) आती है।