क्यों अरब सागर में महज़ 350 लोगों की आबादी वाले द्वीप का अधिग्रहण करना चाहती है सरकार?
केंद्र सरकार रक्षा उद्देश्यों के लिए लक्षद्वीप में 350 लोगों की आबादी वाले बिट्रा द्वीप के अधिग्रहण पर विचार कर रही है। सरकार ने कहा है कि यह कदम द्वीप की रणनीतिक स्थिति, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से इसकी प्रासंगिकता और स्थानीय आबादी से जुड़ी प्रशासनिक व रसद संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखकर उठाया गया है।