सेंसेक्स में आज (शुक्रवार) शुरुआती कारोबार के दौरान 1,000 अंक से अधिक की तेज़ी आई और यह चढ़कर 79,984.24 पर पहुंच गया। बकौल विशेषज्ञ, अमेरिका में रोज़गार से जुड़े नए आंकड़ों से मंदी आने की आशंका घटने, चीन की अर्थव्यवस्था के अपस्फीति में फंसने का जोखिम कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से इसमें तेज़ी आई है।