क्यों आज 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंचे व्हर्लपूल इंडिया के शेयर?
व्हर्लपूल इंडिया के शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए और कंपनी के शेयर बीएसई पर 8.37% की बढ़त के साथ ₹1990.70/शेयर पर बंद हुए। शेयरों में यह तेज़ी 'रॉयटर्स' की उस रिपोर्ट के बाद आई जिसमें कहा गया है कि व्हर्लपूल इंडिया की पैरेंट कंपनी का रॉबर्ट बॉश अधिग्रहण कर सकती है।