एमएससीआई ग्लोबल इंडेक्स में शामिल ना किए जाने से अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर गुरुवार को 9% से अधिक टूट गए और ₹977/शेयर के भाव पर पहुंच गए। एमएससीआई ने कहा, "कुछ एंटिटीज़ की शेयरहोल्डिंग में गड़बड़ी को लेकर सेबी ने...अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।" वहीं, एमएससीआई अदाणी ग्रुप की लगातार निगरानी कर रहा है।