एचडीएफसी बैंक के शेयरों में शुक्रवार को 4% से अधिक की गिरावट आई। बैंक ने कल 2024-25 की पहली तिमाही का परिणाम जारी किया था जो विशेषज्ञों के मुताबिक अच्छा नहीं था। ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने कहा कि सभी बैंकों के लिए पहली तिमाही एक कमज़ोर तिमाही रहती है लेकिन एचडीएफसी बैंक का डिपॉज़िट ग्रोथ अनुमान से भी खराब रहा।