भारतीय क्रिकेट टीम ने 25 जून, 1932 को अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला था। हालांकि, भारत इस टेस्ट में इंग्लैंड से 158 रनों से हार गया था। वहीं, पहले टेस्ट के ठीक 51 वर्ष बाद इसी तारीख को लॉर्ड्स के मैदान पर वेस्टइंडीज़ को हराकर भारत ने अपना पहला वनडे विश्व कप (1983) जीता था।