क्यों आज के वनडे मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरीं भारतीय महिला क्रिकेटर?

भारत की महिला क्रिकेट टीम रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी। महिला क्रिकेटरों ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधी थी। डेविड का गुरुवार को अपार्टमेंट की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद निधन हो गया था।

Load More