क्यों आज चावल से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में लगे पंख?
चावल से जुड़ी कंपनियों एलटी फूड्स, केआरबीएल, जीआरएम ओवरसीज़ और कोहिनूर फूड्स के स्टॉक्स के भाव मंगलवार को 9-15% तक बढ़ गए। यह तेज़ी उन रिपोर्ट्स के बाद आई जिनमें कहा गया है कि सरकार चावल की कुछ किस्मों के एक्सपोर्ट की सीमा में ढील देने पर विचार कर रही है। बकौल रिपोर्ट्स, सरकार सितंबर में इसकी समीक्षा करेगी।