क्यों आते हैं खर्राटे और इससे कैसे पा सकते हैं निजात?
स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक, जब सांस लेते वक्त अपर एयरवेज़ में रुकावट आती है और टिश्यू एक-दूसरे से टकराने लगते हैं तब खर्राटे की आवाज़ आती है। स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, करवट से सोने, ज़्यादा वज़न होने पर उसे घटाने, धूम्रपान छोड़ने, सोने से कुछ घंटे पहले शराब न पीने और मुंह की एक्सरसाइज़ से इससे निजात मिल सकता है।