कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्मी कैंटीन में मिलने वाले सामान पर सरकार जीएसटी में 50% तक की छूट देती है जिसके कारण वहां सामान सस्ता मिलता है। भारतीय सेना के जवानों के लिए 1948 में कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) की स्थापना की गई थी जहां ग्रॉसरी से लेकर कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक सामान व शराब समेत कई प्रोडक्ट्स मिलते हैं।