एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आलू-प्याज़ को एकसाथ रखने से उनकी गुणवत्ता और ताज़गी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि दोनों ही नमी और गैसों के प्रति संवेदनशील होते हैं। प्याज़ से निकलने वाली एथिलीन गैस से आलू अंकुरित होने लगते हैं जिससे इनमें सोलनिन और चाकोनाइन जैसे ज़हरीले तत्व बन सकते हैं। इससे ये आलू खाने में नुकसानदायक हो सकते हैं।