क्यों इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ में यशस्वी, गिल व पंत को नहीं किया गया शामिल?
बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से शुरू हो रही टी20I सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा कर दी है। अजित अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने बताया कि फरवरी में प्रस्तावित चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ को ध्यान में रखते हुए यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है।