दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। वह बहुत सारा सोना पहना करते थे और उन्होंने अपने इस लुक का ट्रेडमार्क भी करवाया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह सोने की चेन पहनने वाले अमेरिकी पॉप-स्टार एल्विस प्रेसली से प्रभावित थे इसलिए उन्होंने यह लुक बनाया। वह सोने को लकी मानते थे।