क्यों इस ऐक्ट्रेस को लैविश लाइफ छोड़कर झुग्गियों में रहना पड़ा? तस्वीर शेयर कर बताया सच
ऐक्ट्रेस, प्रोड्यूसर व डायरेक्टर दिव्या खोसला अपनी लैविश लाइफ छोड़कर कुछ दिनों तक लखनऊ की झुग्गियों में रहीं। दिव्या ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर बताया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म में अपने किरदार को लेकर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों की ज़िंदगी को समझने के लिए ऐसा किया। उन्होंने कहा, "ज़िंदगी के दूसरे पहलू को देखना एक अनोखा अनुभव रहा।"