क्यों ऊंची इमारतों व होटलों में नहीं होता है 13वां फ्लोर?
'ट्रिस्कायडेकाफोबिया' के कारण बिल्डर और होटल मालिक ज़्यादातर इमारतों में 13 नंबर का फ्लोर नहीं बनाते हैं। दरअसल, 'ट्रिस्कायडेकाफोबिया' में लोगों को 13 नंबर से डर लगता है या वे इसे अनलकी मानते हैं और ऐसे लोगों की संख्या कथित तौर पर करोड़ों है। बिल्डर व होटल मालिकों का मानना है कि लोग 13वें फ्लोर पर नहीं रहना चाहते हैं।