क्यों एक दिन में 40% गिरे चीनी कंपनी मिनिसो के शेयर?
चीनी रिटेलर मिनिसो के शेयर मंगलवार को 40% लुढ़ककर 20 हॉन्ग-कॉन्ग डॉलर तक गिर गए। इससे पहले मिनिसो ने ₹7,450 करोड़ से अधिक में चीनी सुपरमार्केट ऑपरेटर योंगहुई सुपरस्टोर्स की 29.4% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी। योंगहुई ने लगातार 3 साल तक शुद्ध घाटा दिखाया है और 2023 में उसका कुल घाटा 8 बिलियन युआन पहुंच गया था।