क्यों एक दर्ज़न में होती हैं सिर्फ 12 की संख्या, कैसे तय हुआ यह पैमाना?
दर्ज़न यानी 12 की गिनती का इतिहास हजारों साल पुराना है। यह परंपरा प्राचीन मेसोपोटामिया से शुरू हुई जहां गणना के लिए 12 आधारित प्रणाली (डुओडेसिमल सिस्टम) का उपयोग होता था। 12 की संख्या को आसानी से 2, 3, 4 और 6 से विभाजित किया जा सकता है, यही वजह है कि व्यापारियों के लिए यह सबसे सुविधाजनक साबित हुई।