क्यों एप्पल डिवाइस के विज्ञापनों में हमेशा 9:41 का टाइम दिखाया जाता है?
एप्पल के आईफोन और आईपैड के विज्ञापनों में 9:41 बजे का समय दिखाना महज संयोग नहीं है। कंपनी के पूर्व IOS प्रमुख स्कॉट फॉर्स्टॉल के मुताबिक, को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की प्रेज़ेटेशन में पहला आईफोन करीब 40-मिनट बाद पेश किया जाना था लेकिन रिहर्सल में डिवाइस का खुलासा ठीक 9:41 बजे हुआ। इसके बाद 9:41 एप्पल के विज्ञापनों की पहचान बन गया।