क्यों ऐंटीबायोटिक दवाओं के साथ दिए जाते हैं प्रोबायोटिक?
किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने पर डॉक्टर ऐंटीबायोटिक दवाओं के साथ प्रोबायोटिक लेने की सलाह देते हैं। दरअसल, ऐंटीबायोटिक को अच्छे-बुरे बैक्टीरिया की पहचान नहीं होती है और यह सभी बैक्टीरिया को खत्म कर देती है। प्रोबायोटिक से अच्छे बैक्टीरिया को अंदर भेजा जाता है और अगर ये ना हों तो बीमारियों से लड़ने की हमारी क्षमता खत्म हो जाएगी।