पड़ोसी देश अमेरिका के साथ तनाव के कारण देशभक्ति की लहर बढ़ने के चलते कनाडाई झंडे की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। कनाडाई ध्वज निर्माता कंपनी फ्लैग्स अनलिमिटेड के मालिक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की धमकियों को मांग में बढ़ोतरी के लिए ज़िम्मेदार ठहराया। गौरतलब है, ट्रंप कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनाने की लगातार बात कर रहे हैं।