क्यों कभी-कभी ऊनी कपड़े पहनने से होने लगती है खुजली?
ऊनी कपड़े पहनने से कभी-कभी एलर्जी हो जाती है जिससे ड्राय स्किन, खुजली, रैशेज़ या दाने निकल आते हैं। कंसल्टेंट डर्मेटॉलोजिस्ट डॉ. रिंकी कपूर ने कहा है, "अधिकतर लोग सर्दियों के कपड़े, नेफ्थलीन बॉल्स डालकर रखते हैं। ये गोलियां कपड़ों को सुरक्षित रखने के लिए केमिकल रिलीज़ करती हैं...अगर स्किन इसे एब्ज़ॉर्ब कर ले तो स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।"