क्यों कर्नाटक सरकार ने एसबीआई व पीएनबी के खातों से बंद किए सभी लेनदेन?
सरकारी फंड्स के दुरुपयोग के आरोपों के बीच कर्नाटक सरकार ने एसबीआई और पीएनबी के साथ सभी लेनदेन बंद कर दिए हैं। बकौल सरकार, 2013 में एसबीआई में कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ₹10 करोड़ की एफडी का दुरुपयोग कर एक कंपनी का लोन चुकाया गया। वहीं, 2011 में पीएनबी में ₹25 करोड़ की एफडी का 'दुरुपयोग' हुआ था।