क्यों कहा जाता है 'चैतुरगढ़' को छत्तीसगढ़ का 'कश्मीर'?
छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले में मौजूद चैतुरगढ़ को राज्य का 'कश्मीर' कहा जाता है। चैतुरगढ़ में गर्मी के मौसम में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं होता है। यहां चैतुरगढ़ किला, महिषासुर मर्दिनी मंदिर, शंकर खोल गुफा, चामादरहा झरना, तिनधारी झरना, श्रेंगी झरना जैसे कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं जहां लोग घूमने की योजना बना सकते हैं।