क्यों खाने की चीज़ों की पैकिंग के लिए अखबार का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
खाद्य पदार्थों की पैकिंग और उन्हें परोसने के लिए अखबार का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। एफएसएसएआई के मुताबिक, अखबार में इस्तेमाल होने वाली इंक में लेड व हैवी मेटल्स समेत कई खतरनाक केमिकल्स होते हैं जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, डिस्ट्रीब्यूशन के दौरान अखबार बैक्टीरिया-वायरस के संपर्क में आते हैं जो खाने में ट्रांसफर हो सकते हैं।