24 अक्टूबर 2026 का दिन 21वीं सदी का आखिरी पाइथागोरस थ्योरम डे बना। महीना-दिन-वर्ष प्रारूप में 10/24/26 लिखने पर ये संख्याएं पाइथागोरस ट्रिपल बनाती हैं क्योंकि 10² + 24² = 26² (100 + 576 = 676) होता है। यह गणितीय नियम समकोण त्रिभुज पर लागू होता है। अगला पाइथागोरस थ्योरम डे 4 मार्च 2105 को आएगा।