क्यों गांधी, नेहरू और अन्य बड़े नेताओं के माइक पर लिखा रहता था 'शिकागो रेडियो'?
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओं की रैलियों में उनके माइक पर 'शिकागो रेडियो' लिखा होता था। ज्ञानचंद चंदुमल मोटवाने ने 1926 में 'शिकागो रेडियो' शुरू किया था। एक रैली में लोगों तक आवाज़ पहुंचाने के लिए गांधी को 4 जगहों से भाषण देता देख मोटवाने ने नेताओं को माइक-लाउडस्पीकर मुहैया कराने का जिम्मा लिया था।