क्यों ग्रिल किया हुआ मीट खाने से होता है कैंसर का खतरा?
अमेरिकन इंस्टिट्यूट फॉर कैंसर रिसर्च के मुताबिक, मीट (चिकन/मटन व अन्य) को अत्यधिक तापमान पर ग्रिल करने से हेटरोसाइक्लिक एमाइन्स (एचसीए) और पॉलिसाइक्लिक अरोमैटिक-हाइड्रोकार्बन्स (पीएएच) जैसे कैंसर-कारक तत्व पैदा होते हैं। दरअसल, मीट के एसिड, शुगर और क्रेटीन अत्यधिक तापमान पर रिऐक्ट कर एचसीए बनाते हैं। मीट को 20-मिनट तक मैरिनेट और धीमी आंच पर पकाकर इससे बच सकते हैं।