क्या 'गोल्डीलॉक्स ज़ोन' में एंट्री लेगी भारतीय अर्थव्यवस्था? जानें क्या हैं इसके मायने
देश की अर्थव्यस्था का संतुलित विकास की स्थिति में होना 'गोल्डीलॉक्स ज़ोन' कहा जाता है। इस दौरान न हाई इन्फ्लेशन/महंगाई होती है और न अधिक मंदी और बेरोज़गारी रहती है। बकौल रिपोर्ट, अप्रैल-जून में औसत महंगाई 2.7% रही जो आरबीआई के अनुमान (2.9%) से कम थी। ऐसा रहा तो जुलाई तक यह 2% से भी कम पर आ सकती है।