क्यों गोस्वामी समाज कर रहा है बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध?
वृंदावन में प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का गोस्वामी समाज विरोध कर रहा है। उनके अनुसार, इससे कुंज गलियां समाप्त हो जाएंगी जो यहां कि सांस्कृतिक पहचान हैं। गोस्वामी समाज ने कहा कि दुकानदारों की आजीविका प्रभावित होगी व उन्हें चिंता है कि निर्माण कार्य के दौरान टेंडर प्रक्रिया में मनमानी होगी जो उनके हितों को नुकसान पहुंचा सकती है।