अल्फ्रेड नोबेल द्वारा स्थापित नोबेल-पुरस्कार मेडिसिन, फिज़िक्स, केमिस्ट्री, साहित्य, इकोनॉमिक्स और शांति के क्षेत्र में दिया जाता है लेकिन गणित इसके दायरे से बाहर है। लोकप्रिय दावा है कि नोबेल की पार्टनर ने उन्हें एक गणितज्ञ के लिए छोड़ दिया था जिसके चलते नोबेल को गणित से नफरत हो गई थी। हालांकि, इस दावे का कोई विश्वसनीय प्रमाण नहीं है।