क्यों गर्मी में नहीं पीना चाहिए गन्ने का अत्यधिक जूस?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मी में गन्ने का अत्यधिक जूस नहीं पीना चाहिए। गन्ने के जूस से स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटेन्स और स्ट्रेप्टोकोकस सोर्बेंट्स जैसे बुरे बैक्टीरिया दांतों से चिपकते हैं जिससे कैविटी का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा गन्ने के अत्यधिक जूस से मोटापे और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ता है। टाइप-II डाइबिटीज़ वालों को गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए।