क्यों चीन में अपने बॉस व नौकरियों को मज़ाक में बिक्री के लिए ऑनलाइन लिस्ट कर रहे हैं लोग?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन में कई युवक अपनी नौकरियों, सहकर्मियों और बॉस को मज़ाक में बिक्री के लिए अलीबाबा के सेकेंड-हैंड ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म शियानयू पर लिस्ट कर रहे हैं। ये लोग पूरे दिन काम करने के बाद होने वाली मानसिक व शारीरिक थकावट को दूर करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।