क्यों ज़ीका वायरस संक्रमण गर्भवती महिलाओं के लिए है बड़ा खतरा?
भ्रूण के विकास पर गंभीर प्रभाव पड़ने के चलते ज़ीका वायरस का संक्रमण गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकता है। गर्भवती महिलाओं के संक्रमण के संपर्क में आने से बच्चे के जन्म के समय कई बर्थ-डिफेक्ट होते हैं जिसे कंजेनिटल ज़ीका सिंड्रोम कहते हैं। भ्रूण पर सबसे भीषण प्रभाव माइक्रोसेफल है जिसमें बच्चे का सिर-दिमाग छोटा रह जाता है।