क्यों टूटा अलीगढ़ वाले 'दामाद'-सास का रिश्ता? जीजा ने बताई वजह
अलीगढ़ (यूपी) के चर्चित सास-दामाद मामले में जीजा देवेंद्र का वीडियो सामने आया है। उसने कहा कि अगर राहुल अपनी सास को प्यार देता तो वह उसे छोड़कर नहीं जाती। करीब 10-महीने पहले राहुल अपनी होने वाली सास के साथ भाग गया था। अब उसी महिला पर आरोप है कि वह राहुल को छोड़ अपने जीजा संग फरार हुई है।