क्या 'डिजिटल डिटॉक्स' आत्महत्या के विचारों को कर सकता है दूर, मनोचिकित्सक ने बताया
आर्टेमिस अस्पताल (दिल्ली) के मनोचिकित्सक डॉक्टर राहुल चंडोक ने बताया है कि 'डिजिटल डिटॉक्स' सीधे तौर पर आत्महत्या के विचारों को कम नहीं कर सकता लेकिन मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ सहायक उपाय है इलाज का विकल्प नहीं। इंटरनेट, फोन या सोशल मीडिया से कुछ समय दूरी बनाने को 'डिजिटल डिटॉक्स' कहते हैं।