क्यों तुर्किये के ओलंपिक शूटर यूसुफ मेडल जीतने के बाद X पर बन गए हैं चर्चा का विषय?
तुर्किये के शूटर यूसुफ डीकेच (51) ने पेरिस ओलंपिक्स में 10-मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। दरअसल, यूसुफ ने इवेंट के दौरान बिना कोई आइ गियर पहने व जेब में हाथ डालकर शूटिंग की थी और उनकी यह तस्वीर X पर वायरल हो गई है। वहीं, इस तस्वीर पर कई मीम्स भी बन रहे हैं।