'एबीपी न्यूज़' के अनुसार, जब किसी टैंकर में गैस/तेल भरा जाता है तो वह सभी दिशाओं से उसकी दीवारों पर दबाव डालता है। बेलनाकार होने के कारण दबाव पूरी सतह पर एक समान रूप से फैल जाता है। अगर टैंकर में कोने होते तो दबाव उन कोनों पर केंद्रित हो जाता जिससे दरार पड़ने/विस्फोट होने का खतरा बढ़ सकता है।