क्यों दिल्ली HC ने बुज़ुर्ग कपल को दी मृत बेटे का स्पर्म लेने की इजाज़त?
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक बुज़ुर्ग दंपत्ति को उसके मृत बेटे का स्पर्म देने की अनुमति दी है जिसे अस्पताल ने यह कहकर नहीं दिया कि मृतक का कोई पार्टनर नहीं है। बकौल हाईकोर्ट, स्पर्म को प्रॉपर्टी मान सकते हैं। कोर्ट ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम का हवाला दिया जिसमें पत्नी/बच्चे न होने पर माता-पिता को मृतक का उत्तराधिकारी माना जाता है।