क्यों दिल्ली की इस झील को कहते हैं 'खूनी झील'? लोगों का दावा- सुनाई देती हैं डरावनी आवाज़ें
दिल्ली में कमला नेहरू रिज स्थित एक पुरानी झील का नाम 'खूनी झील' है। लोगों का दावा है कि झील के आसपास डरावनी आवाज़ें सुनाई देती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मारे गए सिपाहियों-घोड़ों के शव झील में फेंके गए थे और पूरी झील लाल हो गई थी इसलिए इसका नाम खूनी झील पड़ा।