क्यों दिल्ली में जिनपिंग की बख्तरबंद कार को काली चादर से ढका गया?
दिल्ली में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बख्तरबंद लिमोज़ीन पर काली चादर चढ़ी दिखी है। दरअसल, विदेशी दौरों पर राष्ट्राध्यक्षों की कारों को परिवहन के दौरान सुरक्षा कारणों से ढका जाता है। इससे कार धूल, मौसम और खरोंच से बचती है। वहीं, संवेदनशील सरकारी वाहनों को अनावश्यक रूप से सार्वजनिक नज़रों से दूर रखना भी सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा है।