सरकार ने घरेलू तिलहन कीमतों के समर्थन के लिए पिछले हफ्ते कच्चे सोयाबीन तेल, पाम ऑयल और सूरजमुखी तेल पर मूल सीमा शुल्क को 0% से बढ़ाकर 20% कर दिया जिससे खाद्य तेलों की कीमतें बढ़ी हैं। पिछले 3 दिन में खाद्य तेल ₹10/लीटर महंगे हो चुके हैं। हालांकि, सरकार ने तेल कंपनियों से कीमतें ना बढ़ाने को कहा है।