क्या 'धुरंधर-3' पर काम शुरू हो गया है? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दिया जवाब
'धुरंधर-2' के बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन के बीच 'धुरंधर-3' को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गईं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक एंड-क्रेडिट क्लिप में अगले पार्ट की रिलीज़ डेट का दावा कर दिया गया। हालांकि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा, "फिलहाल तीसरे पार्ट पर कोई काम नहीं हो रहा...ये सिर्फ अफवाहें हैं।"