क्यों नोएल टाटा एकसाथ नहीं बन सकते हैं टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन?
टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा एकसाथ टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नहीं बन सकते हैं। टाटा सन्स ने हितों के संभावित टकरावों से बचने के लिए 2022 में नियम संशोधित कर कहा था कि सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट या सर रतन टाटा ट्रस्ट या दोनों का चेयरमैन टाटा सन्स के चेयरमैन के लिए योग्य नहीं होगा।